Madhya Pradesh Earthquake: पांढुर्णा और मुलताई में लगे भूकंप के झटके, लोग रात में घरों से बाहर निकले

Madhya Pradesh Earthquake: Earthquake tremors felt in Pandhurna and Multai, people came out of their houses at night

Oplus_131072

Madhya Pradesh Earthquake:  मध्य प्रदेश के पांढुर्णा और मुलताई में शनिवार की रात को भूकंप के झटके महसूस किए हैं। भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। पूरी रात लोगों की दहशत में बीती है। जानकारी के मुताबिक पांढुर्णा जिले और बैतूल के मुलताई में शनिवार की रात 9:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण बर्तन, पंखे हिलने लगे लोग घबराकर घरों के बाहर भागने लगे। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर संत कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात को मुलताई क्षेत्र में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके पांढुर्णा और मुलताई क्षेत्र के आसपास महसूस किए हैं। हालांकि भूकंप से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। 

दहशत में बीती पूरी रात
भूकंप के झटके महसूस करने के बाद मुलताई और पांढुर्णा निवासियों की रात दशक में बीती है। लोगों को यही डर सता रहा था कि वह घर सोने जाएंगे तो कहीं और भूकंप ना आ जाए। लोग लोग रात भर जागते रहे। भूकंप के कारण कई जगह बर्तन नीचे गिरने की जानकारी भी सामने आई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button