Betul Road Accident: दो यात्री बसों की भिड़ंत में दो दर्जन यात्री घायल, हाईवे पर हुआ हादसा
Betul Road Accident: Two dozen passengers injured in collision between two passenger buses, accident happened on the highway
Betul Road Accident: बैतूल- नागपुर हाईवे ग्राम एनस के पास दो यात्री बसों की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर से रायपुर जा रही एमआर ट्रेवल्स की बस खान बस ट्रेवल्स से टक्कर हो गई। दोनों बसों की टक्कर होने के बाद खान बस 20 फीट दूर खेत में जाकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलती ही डायल हंड्रेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। हादसा शुक्रवार दोपहर का है। घायलों में राजस्थान निवासी धनराज गुर्जर, जयपुर निवासी चंदाबाई, जोधपुर निवासी दुर्गादास ओझा, मुलताई बबरबोह निवासी प्रमिला पाटणकर, छिंदवाड़ा निवासी जितेंद्र पवार, दुनाव निवासी लता पवार, नगरकोट निवासी मनीष सिरसाम, दुनावा निवासी रिया परिहार, बबरबोह निवासी बलिराम पाटणकर और पाथाखेड़ा निवासी जीविका घायल हो गई घायलों को मुलताई अस्पताल भर्ती किया है।



