Heat News : मौसम की मार, मौसमी बीमारियां पसार रही पांव, जाने कैसे करें बीमारी से बचाव

Heat News: Weather is hitting, seasonal diseases are spreading, know how to prevent diseases

Heat News:   भीषण गर्मी में मौसम में बीमारियां अब पांव पसारने लगी है। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। उल्टी -दस्त के मरीजों की संख्या में अब इजाफा होने लगा है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा छोटे बच्चे आ रहे हैं। डॉक्टर गर्मियों के दिनों में बच्चों की सेहत के संबंध में बचाव की भी जानकारी दे रहे हैं।जिले में गर्मी का दौर जारी है,अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आस-पास बना हुआ है। बार-बार बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। शरीर में पानी की कमी के कारण बीमारियां अधिक बढ़ रही है। उल्टी, दस्त और बुखार के मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हंै। मौसमी बीमारियों के पैर पसारने के बाद से जिला अस्पताल में ओपीडी का आंकड़ा बढ़ने लगा है। अस्पताल में प्रतिदिन 700 से 800 मरीजों की ओपीडी बन रही है। इसमें से लगभग 150 से 200 मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित आ रहे हंै। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में उतर-चढ़ाव होने और शरीर में पानी होने के कारण उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगती है। लू लगने का भी खतरा बना रहेता है। 
इस तरह से मौसमी बीमारियों से रखे सावधानी
डॉक्टरों का कहना है कि इस गर्मी के दिनों में मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानियां रखना जरूरी है। लू से बचने के लिए कैरी का पना, छाछ, प्याज, सलाद का सेवन करना चाहिए। गर्मी में पानी अधिक पीए, ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। पानी की कमी होने और दस्त लगने की स्थिति में ओआरएस घोल का उपयोग करें, इससे शरीर में पानी की कमी दूर हो जाएगी और दस्त से भी राहत मिलेगी। डॉक्टर बताते है कि जब भी घर से निकले धूप से बचने की कोशिश करें। शरीर को ढक्कर निकलना चाहिए। धूप में निकलते समय गमछा-दुप्पट्टा, काला चश्मा का उपयोग जरूर करें। गन्ने का जूस, नीबू पानी, समय-समय पर पीते रहे जिससे शरीर की हिम्यूनिटी बढ़ती है, इससे बीमारी होने का खतर कम बना रहेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button