UPSC success story: पिता चलाते हैं किराना दुकान, बेटी बिना कोचिंग पास की UPSC परीक्षा, रग-रग में जोश भर देगी दिव्यांशी की कहानी

UPSC success story: यूपीएससी की परीक्षा देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी इस परीक्षा को देते हैं लेकिन इस परीक्षा को पास करना सबके बस की बात नहीं है। इस कठिन परीक्षा को पास करने के लिए लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं लेकिन सफल सिर्फ वही अभ्यर्थी होते हैं जो सब्र से कई सालों तक कड़ी मेहनत करते हैं।
बीते मंगलवार को यूपीएससी 2024 का रिजल्ट जारी किया गया जिसमें मध्य प्रदेश के दिव्यांशी ने भी टॉप किया है।दिव्यांशी ग्वालियर की रहने वाली है.उनके पिता किराना दुकान चलाते हैं और उन्हें यूपीएससी में पहले प्रयास में ही 249 वां रैंक हासिल हुआ है। दिव्यांशी की सफलता पर ग्वालियर नहीं बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में जश्न मनाया जा रहा है।
दिव्यांशी ने युवाओं को दिया संदेश (UPSC success story)
दिव्यांशी ने सफलता प्राप्त करने के बाद मध्य प्रदेश सहित पूरे देश के युवाओं को एक बेहतरीन संदेश दिया है। दिव्यांशी ने कहा कि अगर आपको सच में सफल होना है तो कड़ी मेहनत कीजिए और जो सब्जेक्ट कमजोर है उसे पर ज्यादा ध्यान दीजिए तभी आप इस कठिन परीक्षा में पास हो पाएंगे.
ग्वालियर की कलेक्टर ने दिव्यांशी को दी बधाई
ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिव्यांशी को बधाई दिया। उन्होंने वीडियो कॉल करके उनके पिता नरेंद्र अग्रवाल और उनसे बात की।
दिव्यांशी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।दिव्यांशी ने अपने सफलता का श्रेय अपने परिवार के लोग और अपने शिक्षकों को दिया है।
Also Read: MP News: मप्र को मिलेगी रफ्तार, अगले 5 साल में बनेगी एक लाख किलोमीटर सड़के



