Aadhaar Card Update: फ़्रॉडिंग रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, आधार कार्ड से जुड़े नियमों में हुआ बदलाव

Aadhaar Card Update: मोदी सरकार के द्वारा एक नया आधार ऐप लॉन्च करने वाली हैं। इस ऐप से यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरीफाई करने में मदद मिलेगी। इस एप्प से अगर आप आधार से जुड़ी जानकारी वेरीफाई करते हैं तो आपको फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस बात की जानकारी सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया हैं। इस ऐप के आ जाने से यूजर्स को काफी ज्यादा सहूलियत होने लगेगी। आपको बता दे कि यह ऐप अभी बेटा टेस्टिंग फेज में है। आपके आ जाने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ेगी साथ ही आधार दुरुपयोग भी रुकेगा।
इस ऐप में मिलेंगे यह ये जबरदस्त फीचर्स (Aadhaar Card Update )
1- इस ऐप से यूजर अपनी मर्जी से सिर्फ जरूरी जानकारी ही किसी को शेयर कर पाएंगे जिससे उनकी निजी जानकारियां सुरक्षित रहेगी।
2- आप जैसे यूपीआई पेमेंट में QR स्कैन करके पैसा भेजते हैं ठीक वैसे ही अब आधार वेरिफिकेशन भी कर पाएंगे।
3- अब आधार फोटोकॉपी या स्कैन की जरूरत नहीं होगी आप आसानी से ऐप से ही सब कुछ कर लेंगे।
4- मोबाइल ऐप में फेस आइडेंटिफिकेशन से लॉगिन और वेरिफिकेशन की सुविधा है, जिसके चलते सुरक्षा और बढ़ जाती है.
5- इस ऐप के आने के बाद आपको होटल या दुकान पर अपनी आधार के फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी बल्कि आप आसानी से इस ऐप से ही सभी जानकारी शेयर कर पाएंगे।
6- 100% प्रक्रिया डिजिटल है और आपकी पहचान पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।
7- आपके आ जाने के बाद आधार से जुड़ा डाटा लीक नहीं होगा।
8- आधार की जानकारी में कोई छेड़छाड़ करना या किसी तरह का फर्जीवाड़ा अब नहीं हो सकेगा।
9- बहुत ही कम समय में और आसान तरीके से आधार वेरिफिकेशन हो सकेगा।
10- इस ऐप के आने के बाद आपकी प्राइवेसी काफी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।



