Betul Road Accident: वारंट तामील कर लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत
Betul Road Accident: Constable returning after serving warrant dies in road accident

Betul Road Accident: वारंट तामील करके वापस लौट रहे आरक्षक की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आरक्षक की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर थाना क्षेत्र के भौरा चौकी पदस्थ आरक्षक करण ठाकुर शुक्रवार की रात को वारंट तामील करके चौकी वापस लौट रहे थे। ग्राम रामपुरमाल वन विभाग डिपो के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में आरक्षक करण ठाकुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में शनिवार सुबह डायल हंड्रेड को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक मृतक आरक्षक मूलतः नर्मदापुरम का रहने वाला है। आरक्षित की ड्यूटी भौरा चौकी में थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू करती है।