MP News: मप्र के इन हाइवे पर खर्च होंगे 33 हजार करोड़, इन जिलों में कॉरिडोर और रिंग रोड भी बनेंगे

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार सड़क और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है ताकि लोगों को सफर में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज गुरुवार को धार जिले के बदनावर के ग्राम खेड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 5800 करोड रुपए की लागत से बने 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार है और तेजी से राज्य का विकास हो रहा है। सरकार राज्य को सुखी, समृद्ध और सशक्त बनाने पर जोर दे रही है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ” राजमार्ग सिर्फ एक मार्ग नहीं होता बल्कि यह जन-जन का जीवन बदलने वाली प्रगति का एक पथ होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में हमने देश के हर जिले के सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाया है। हमें अपने देश भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है और इसमें मध्य प्रदेश के भी भागीदारी होगी। हम मध्य प्रदेश को देश के विकास में सबसे बड़े अंश भागी राज्य बनाएंगे।
मध्य प्रदेश में अगले 1 साल में बनेंगे 3 लाख करोड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग (MP News)
केन्द्रीय मंत्री कहा कि अगले तीन साल में हम मध्यप्रदेश में उपलब्ध राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क को अमेरिका से अच्छा और सुंदर बनायेंगे। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में हम देश में तीन लाख करोड़ रूपए से अधिक के राष्ट्रीय राजमार्ग व अन्य अधोसंरचना निर्माण कार्य पूरे करेंगे।
मुख्यमंत्री की मांग पर की 6 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी
केन्द्रीय मंत्री मंच से ही केन्द्रीय सड़क निधि से 12 हजार करोड़ रूपए लागत से 400 कि.मी. लंबाई 6 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण एवं विकास कार्यों को मंजूरी दी।
मप्र में 33 हजार करोड़ रूपए की लागत से एनएचएआई द्वारा निर्मित किए जाने वाले 5 नए ग्रीनफील्ड इकॉनामिक कॉरिडोर निर्माण कार्य, रिंग रोड, एलिवेटेड कॉरीडोर, सेतु एवं अन्य निर्माण कार्यों को भी मंजूरी देते हुए इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने की समय-सीमा भी घोषित की।