Betul Yoga Classes: बैतूल में महिलाओं के लिए बड़े शहरों की तर्ज पर योगा क्लास ,आरोग्यम योगा सेन्टर का शुभारंभ
Betul Yoga Classes: Yoga classes for women on the lines of big cities, Arogyaam Yoga Center launched in Betul

Betul Yoga Classes: बैतूल इंडियन ओवरसीज बैंक गंज के पास आरोग्यम योगा सेन्टर का शुभारंभ किया है। यहाँ सर्टिफाइड योगा टीचर द्वारा योगा सिखाया जाएगा। योगा टीचर किरण घोड़की ने बताया कि योग का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और बीमार व्यक्ति के रोग को ठीक करना है। योग से व्यक्ति को मानसिक शांति और आरोग्य की प्राप्ति होती है।

इस मौके पर डॉ मैथिली पत्रिकर ने बताया कि योग हमें अपने शरीर के साथ- साथ मन पर भी नियंत्रण करने में मदद करता है। आज भाग दौड़ की जिंदगी में योग बहुत जरूरी हो गया है। योग स्वस्थ जीवन जीने की एक कला और विज्ञान है। डॉ जया श्रीवास्तव ने बताया कि योगा सेंटर बैतूल की महिलाओं के लिए बहुत ही अच्छी सौगात है । आरोग्यम योगा सेन्टर के शुभारंभ अवसर पर डॉ दीप्ति राठी,डॉ पूजा सिंग, राखी खंडेलवाल, ऋतु पत्रिकर, नेहा शर्मा, नमिता राने,रिना घोड़की,पायल डांगे ,मानसरोवर स्कूल प्राचार्य एस .वी चंद्रशेखर, डॉ प्रियेश पत्रिकर, डॉ राजूसिग सहित अन्य लोग मौजूद थे।



