MP Summer Vacation Spot: गर्मी की छुट्टी में बाहर क्यों जाना, जब मप्र में हैं मिनी कश्मीर, मौज में कटेगा पूरा समय

MP Summer Vacation Spot: वैसे तो बच्चे गर्मियों की छुट्टियों में दादी या नानी के घर घूमने जाते हैं लेकिन इस गर्मी की छुट्टी आप मध्य प्रदेश के मिनी कश्मीर जा सकते हैं। यहां खर्च कम आता है और यहां का माहौल आपका मन मोह लेगा। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की पंचमढ़ी की जो कि देश दुनिया में प्रसिद्ध है और यहां बड़े पैमाने पर लोग छुट्टियां बिताने आते हैं। इसे भारत का मिनी कश्मीर कहा जाता है। लोग इसे सतपुड़ा की रानी भी कहते हैं। आपको बता दे कि यह मध्य प्रदेश में समुद्र तल से 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और भीषण गर्मी में भी यहां ठंडक रहती है इसलिए मई के महीने में यहां बड़े पैमाने पर लोग आते हैं।

₹15 में देख सकते हैं झरना (MP Summer Vacation Spot)

आप अगर अपने बच्चों के साथ पंचमढ़ी घूमने आ रहे हैं तो यहां कई जगहों पर सस्ते में घूम सकते हैं। यहां झरना देखने के लिए आपको मात्र ₹15 में टिकट मिल जाएगा और ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं।

सबको पसंद आता है सतपुड़ा नेशनल पार्क

यहां का सतपुरा नेशनल पार्क बच्चों को बेहद पसंद आता है। सतपुरा नेशनल पार्क की सफारी की सवारी बेस्ट सफारी की सवारी में एक माना जाता है। यहां बारिश हो 1250 देकर परमिट और ₹2100 देखकर जिप्सी ले सकते हैं।

सफारी के दौरान, आपको गहरी घाटियां, सुंदर जंगल, बहती नदियां देखने को मिलेंगी। इसी के साथ आप भैंस, तेंदुआ, हाथी, बारहसिंघा, मालाबार व्हिसलिंग थ्रश, हनी बजार्ड, मालाबार पाइड हॉर्नबिल, पैराडाइज, फ्लाई-कैचर, और स्थानिक रीसस बंदर जैसे विभिन्न प्रकार के जानवर भी देखना मौका मिलेगा।

अपने बच्चों को दिखाएं महादेव पहाड़ियां

बच्चों संग यहां आ रहे हैं, तो 1363 मीटर की ऊंचाई पर स्थित महादेव पहाड़ियां देखना न भूलें। यहीं पर ही भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर भी है, जो काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की काफी मान्यता है। कहा जाता है, जो भी भक्त इस मंदिर में आकर दर्शन करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है।

पांडव गुफाएं

 

पचमढ़ी का इतिहास पांडवों से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आप यहां बच्चों के संग पांडव गुफाओ को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जिसकी एंट्री बिल्कुल फ्री है। बताया जाता है, ये गुफाएं बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बनाई गई थीं। जैसे- जैसे आप इन गुफाओं के अंदर जाएंगे, तो यहां की खूबसूरती को देखकर हैरान हो जाएंगे। प्राचीन काल में इन गुफाओं का उपयोग ध्यान के लिए किया था।

Also Read:MP News: सरकारी विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, मोहन सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था, जानें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button