MP Allowance Hike : खुशखबरी! प्रदेश के अधिकारी -कर्मचारियों की बढ़ गई सैलरी, आदेश जारी, डिटेल में देखिए किसको-कितना मिलेगा लाभ

MP Allowance Hike : मध्य प्रदेश के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भारी भरकम इजाफा किया गया है। दो दिन पहले हुई मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर ऐलान किया गया था। फिर इसे मंत्री परिषद द्वारा स्वीकृति भी मिल गई। अब महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस आदेश से मध्य प्रदेश के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो गया हैं। इससे अब हर महीने इन अधिकारी-कर्मचारियों के खाते में राशि बढ़कर आएगी। इससे अधिकारी और कर्मचारियों को फायदा होगा।
लंबे समय से हो रही थी मांग (MP News)
बता दें कि लंबे समय से मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी अपने भत्ते को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके चलते कई बार अधिकारी-कर्मचारियों ने धरना भी दिया, लेकिन महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया। अब इसके आदेश जारी हो जाने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
प्रदेश के शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन भत्ते में वृद्धि
🔷गृह भाड़ा, मासिक वाहन भत्ता, दैनिक भत्ता और अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी@CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #JansamparkMP pic.twitter.com/RCL57bKrww
— Jansampark MP (@JansamparkMP) April 5, 2025
अभी भी केंद्र से कम मिल रहा भत्ता (MP Allowance Hike)
केंद्र सरकार द्वारा जो केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता भाड़ा भत्ता सहित अन्य तरह के भत्ते दिए जा रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ा देने के बाद भी यह अभी केंद्र से कम है। हालांकि पहले भत्ता बहुत कम मिलने से नाराज अधिकारी-कर्मचारियों ने थोड़े इजाफे के चलते राहत की सास जरूर लीं है।
नीचे विस्तार से देखिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसका कितना भत्ता बढ़ाया गया है और किसकी सैलरी में कितना इजाफा होगा…




