MP Parth Yojna: मध्य प्रदेश सरकार फ्री में कराती हैं सेना में भर्ती की तैयारी, ऐसे आप भी ले सकते हैं लाभ

MP Parth Yojna
MP Parth Yojna

MP Parth Yojna : राज्य की बेरोजगारी दूर करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार लगातार कई नई योजनाओं का संचालन कर रही है। राज्य सरकार के द्वारा युवाओं के लिए ‘पार्थ ‘ योजना चलाई जाती है और इस योजना के अंतर्गत युवाओं को सेना,पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए आवश्यक प्रशिक्षणप्रदान किया जाता है। मोहन सरकार के द्वारा साल 2025 के जनवरी में इस योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को शारीरिक और निश्चित परीक्षा की तैयारी कराई जाती है।

इस योजना का उद्देश्य क्या है (MP Parth Yojna)

‘पार्थ’ योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए तैयार करना है ताकि गरीब युवा भी सेवा पुलिस और फौज में भर्ती हो सके। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ता है और एक निश्चित फीस का भुगतान करना। इस योजना के अंतर्गत सरकार ने किसी भी तरह का बजट अलग से नहीं रखा है।

रोजगार के नए अवसर खुलेंगे 

‘पार्थ’ योजना के तहत युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसका पूरा नाम ‘पुलिस आर्मी रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग एंड हुनर’ है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करना है।

इसके अलावा, इस योजना के तहत युवाओं को लिखित परीक्षा की भी तैयारी करवाई जाएगी, ताकि वे भर्ती प्रक्रियाओं में सफलता प्राप्त कर सकें। यह योजना युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करेगी और उन्हें रोजगार प्राप्त करने में मदद करेगी।

मुफ्त में मिलेगी ट्रेनिंग

इस योजना की खास बात यह है कि इसके लिए सरकार ने अलग से कोई बजट आवंटित नहीं किया है। यह पूरी तरह से युवाओं से प्राप्त फीस से संचालित होगी। सरकार केवल संसाधन जैसे प्रशिक्षण केंद्र और प्रशिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इस योजना को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इसे युवाओं द्वारा दी गई फीस से ही संचालित किया जाएगा।

लिखित परीक्षा की भी कराएंगे तैयारी

‘पार्थ’ योजना के तहत, युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा लिखित परीक्षा की तैयारी भी करवाई जाएगी। इससे उन्हें नौकरी पाने में काफी मदद मिलेगी। यह योजना युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायक साबित होगी। यह कदम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया एक सराहनीय प्रयास है, जो युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में मदद करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button