MP Samachar: कर्मचारियों के प्रमोशन के आदेश जारी, भत्ता भी इस वेतन आयोग से मिलेगा

MP Samachar
MP Samachar

MP Samachar: 1 अप्रैल का दिन मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बेहद खास था। बीते बुधवार को सातवें वेतनमान के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन देने का आदेश जारी हुआ है जिसके बाद कर्मचारियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। मोहन कैबिनेट के बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। आपको बता दे कि राज्य के कर्मचारियों को पुराने पैटर्न पर वेतन मिल रहा था और कर्मचारी लंबे समय से सातवें वेतनमान आयोग के अनुसार वेतन देने की मांग कर रहे थे।

प्रमोशन को लेकर भी जारी हुआ आदेश (MP Samachar)

2016 से सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी, तब से लेकर अब तक 9 साल का समय बीत जाने के बाद भी उनका प्रमोशन नहीं हो सका था, लेकिन मोहन सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटा दी, जिसके बाद अब उनकी पदोन्नति हो सकेगी। इसे लेकर सभी विभागों की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Also Read:MP News: भ्रष्टाचार पर लगेगा लगाम, आज से बदल गया मप्र के दफ्तरों में काम करने का तरीका, जानिए पूरी खबर

अब 7वें वेतनमान के हिसाब से मिलेगा महंगाई भत्ता

मप्र के सरकारी कर्मचारियों अब तक 6वें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाता था। लेकिन, आज 1 अप्रैल से उन्हें 7वें वेतनमान के हिसाब से महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई भत्ते के हिसाब से पेट्रोल-डीजल, हाउस रेंट के साथ-साथ कई खर्चों में अब पैसा बढ़कर मिलेगा।

Also Read:Betul Today  News: राम जन्मोत्सव पर माहौल बिगड़ने की कोशिश, भगवा झंडे हटाए, आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button