Mohan Cabinet Meeting 2025: मप्र सरकार ने दी सबको खुशियां: किसान, महिलाएं और सरकारी कर्मचारियों को दी सौगातें, कैबिनेट मीटिंग में ये डिसीजन भी हुए

Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने आज 1 अप्रैल को कैबिनेट बैठक की और इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक खत्म होने के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के अहम फैसलों के बारे में जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि 85 लाख छात्रों को अप्रैल के महीने में निशुल्क पाठ्य पुस्तक दी जाएगी इसके साथ ही और भी कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
मोहन सरकार ने लिए ये बड़े फैसले (Mohan Cabinet Meeting 2025)
कैबिनेट बैठक में कामकाजी महिलाओं के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया । कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल के लिए केंद्र सरकार से 224 करोड़ रुपये मिले हैं।
उद्योगिक क्षेत्रों में महिला हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस योजना के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में 5,000 से ज्यादा कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे, जिससे महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी।
22 साल बाद मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत अब सरकार बसें नहीं खरीदेगी, बल्कि PPP मॉडल के तहत प्राइवेट ऑपरेटर्स से बसें चलाई जाएंगी।
सरकार कंपनी बनाकर प्रदेश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन करेगी। निजी ऑपरेटरों की बसों से होगा अनुबंध । राज्यस्तरीय कंपनी का गठन होगा।
सात बड़े संभागों (भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर एवं रीवा) में सात क्षेत्रीय सहायक कंपनियां होगी गठित । सभी जिलों में जिला स्तरीय यात्री परिवहन समिति गठित ।आईटी सिस्टम लागू कर टिकट व्यवस्था सख्त की जाएगी, जिससे टिकट चोरी पर रोक लगेगी। कार्गो सेवा भी शुरू की जाएगी।
सरकार ने कर्मचारियों को एक और तोहफा दिया है। अब उन्हें सातवें वेतनमान से भत्ते मिलेंगे, जबकि पहले ये भत्ते छठे वेतनमान के हिसाब से मिलते थे। इस फैसले से शासन पर 1500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक चलेगा। 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी कॉन्क्लेव आयोजित किया जाएगा।
Also Read:MP News: किसानों को बिजली बिल में आज से मिलेगी इतनी सब्सिडी, सिर्फ इतना ही देना होगा पैसा


