MP Green Field city: एमपी के इन जिलों में सरकार खर्च करेगी 50 हजार करोड़, 5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

MP Green Field city: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार राज्यों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मोहन सरकार ने प्रदेश में स्मार्ट सिटी बनाने के बाद अब ग्रीन फील्ड सिटी बनाने का एक प्लान तैयार किया है जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। एक तरफ ग्रीन फील्ड शहर बनने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा वहीं दूसरी तरफ इससे लोगों को रोजगार मिलेगा और साथ ही साथ राज्य के लोगों को आधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी।
ग्रीनफील्ड शहरों में मिलेंगी ये सुविधाए (MP Green Field city)
मध्य प्रदेश सरकार की योजना के तहत ग्रीन फील्ड शहरों में सभी बुनियादी जरुरतों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन शहरों में सड़क, पानी, बिजली, रेलवे कनेक्टिविटी, अस्पताल, स्कूल, सोलर पावर सिस्टम और ग्रीनरी जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इन शहरों को बसाने के लिए एक अथॉरिटी बनाई जाएगी, जो इन शहरों के विकास के लिए जरूरी परमिशन और अनुमति को आसानी से हासिल कर सकेगी।
मप्र सरकार ने ग्रीन फील्ड शहरों के विकास के लिए करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है। इस परियोजना के तहत, पुरानी और नई सिटीज के बीच बेहतर रोड कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन रोड बनाई जाएंगी। इसके साथ ही इन शहरों में किसानों, निवेशकों और सरकार के सहयोग से विकास होगा, जो न केवल शहरों का निर्माण करेगा बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इन शहरों में सोलर सिस्टम, कवर्ड कॉलोनी, ग्रीन इंडस्ट्रियल एरिया, बाजार, मॉल, स्कूल, अस्पताल और मनोरंजन जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी।
नई सिटीज कहां कहां बनेंगी
मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रीन फील्ड शहरों के निर्माण के लिए रतलाम और पीथमपुर समेत कई जिलों को चुना है। ये शहर इंडस्ट्रियल सिटी के रूप में विकसित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सीहोर जिले के पास भी एक नया ग्रीन फील्ड शहर विकसित किया जाएगा। सीहोर में शुगर मिल की जमीन की उपलब्धता और मंडीदीप और अब्दुल्लागंज के बीच, साथ ही जबलपुर और कटनी के बीच भी एक-एक नया शहर बसाने का प्लान है।
Also Read:MP News: मध्य प्रदेश में विधायकों को घर और गाड़ी खरीदने मिलेगा कर्ज, ब्याज भी सरकार ही भरेगी


