MP News: एमपी में अब इन चीजों पर कम लगेगा टैक्स, जारी किया ऑर्डर

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी गई है। सरकार ने टैक्स में छूट देने का फैसला लिया है।इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी नगर निगमों, नगरपालिका परिषदों और नगर परिषदों को पत्र लिखकर छूट देने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य के सभी नगरीय निकायों को अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सभी प्रकार के करों की वसूली नियत समय में करने के लिए जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला (MP News)

एमपी के नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग ने नागरिकों को खासी राहत दी है। विभाग ने संपत्ति कर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभार के अधिभार में छूट देने का निर्णय लिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की अवधि में उपभोक्ताओं को यह छूट दी जाएगी।

31 मार्च 2025 तक डेडलाइन

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त ने बताया कि उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक ऑनलाइन भुगतान की दशा में यह छूट प्रदान की जाएगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी नागरिक अपने नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्ड कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की कर वसूली 31 मार्च 2025 तक ही हो सकेगी। 15वें वित्त आयोग की शर्तों के अनुसार प्रतिवर्ष संपत्ति कर की वसूली में राज्य की ग्रास स्टेट डॉमिस्टिक प्रोडक्ट (जीएसडीपी) की औसत वृद्धि के अनुरूप वृद्धि किया जाना अनिवार्य है। वृद्धि नहीं होने की स्थिति में संबंधित नगरीय निकायों को 15वें वित्त आयेाग के अनुदान से वंचित होना पड़ सकता है।

Also Read:Betul Crime News: पति ने पत्नि के सिर पर हथोड़ा मारकर कर दी निर्मम हत्या, वारदात से फैली सनसनी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button