MP Nursing Exam : नर्सिंग परीक्षा पर बड़ा अपडेट, तिथियां में हुआ बदलाव

 

MP Nursing Exam
MP Nursing Exam

MP Nursing Exam: मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। नर्सिंग के छात्रों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश की आयुर्वेद ज्ञान विश्वविद्यालय के द्वारा Bsc, MSc, PBBSc नर्सिंग की परीक्षाओं को मार्च से आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह परीक्षा अप्रैल और मई में आयोजित की जाएगी। इस निर्णय से छात्रों को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पहले से ही परीक्षा में काफी देर हो चुकी है।

परीक्षा में हो रही है देरी (MP Nursing Exam)

नर्सिंग के छात्रों की परीक्षा में देरी होना कोई नई बात नहीं है क्योंकि 2020-21 और 2021-22 बैच के छात्रों की परीक्षा में पहले ही 4 साल की देरी हो चुकी है। वही 2019-20 बैच के बीएससी नर्सिंग चौथे साल के छात्रों की अभी तक परीक्षा नहीं हुई है। यही वजह है कि छात्र एक बार फिर से परेशान है।

इसी बीच नौकरी और इंटर्नशिप को लेकर भी छात्रों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इससे छात्रों का इंटर्नशिप और नौकरी अफेक्टेड हो रहा है। कई ऐसे छात्र है जो इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर चुके हैं लेकिन परीक्षा में देरी होने के कारण वह इंटर्नशिप पूरा नहीं कर पा रहे हैं वहीं कुछ छात्रों को नौकरी के प्रपोजल मिले थे लेकिन परीक्षा में देरी के वजह से उनके पास डिग्री और प्रमाण पत्र नहीं है जिसके वजह से वह चिंतित है।

Also Read:MP News: मप्र में रबी फसल पर MSP के साथ मिलेगा बोनस, मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

नर्सिंग परीक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा होती है जिसे नर्सिंग के छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने के लिए पास करना होता है। इस परीक्षा को पास किए बिना छात्र ना तो नौकरी कर सकते हैं ना ही एग्जाम दे सकते हैं और ना ही किसी भी तरह का इंटर्नशिप कर सकते हैं।

Also Read:MP News: प्रदेश में आ गई चमचमाती इलेक्ट्रिक बस, इन जिलों में इस दिन से होगी शुरू, यात्रियों को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button