MP Free Coaching: अब फ्री में मिलेगी हर परीक्षा की कोचिंग, जल्दी करें योजना में आवेदन

MP Free Coaching:  मध्य प्रदेश के सुपर 100 योजना छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को फ्री में JEE, NEET, CA जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स की तैयारी कराई जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक अच्छी शैक्षिक आधार देना है ताकि वह अच्छे कॉलेज में एडमिशन प्राप्त कर सकें और कैरियर में सफलता प्राप्त करें।

सुपर 100 योजना का क्या है उद्देश्य (MP Free Coaching)

Super 100 scheme का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में अच्छी कोचिंग की व्यवस्था देना और कैरियर में सफलता के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को फ्री में अच्छी तैयारी कराई जाती है ताकि वह दसवीं में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त कर सके। इसके साथ ही 12वीं में पढ़ने वाले व्यक्ति को इंजीनियरिंग मेडिकल और चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे महत्वपूर्ण कॉम्पिटेटिव परीक्षाओं की कोचिंग फ्री में दी जाती है।

क्या है इस योजना का लाभ

मुफ्त कोचिंग: चयनित छात्रों को JEE Main, JEE Advanced, NEET, और CA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में करवाई जाती है।

प्रोत्साहन: योजना से सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्रेरणा मिलती है, जिससे वे बेहतर प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

 

कैसे करें आवेदन

एलिजिबिलिटी : इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको 10वीं कक्षा में 70% या उससे अधिक अंक लाने होंगे।

आवेदन प्रक्रिया : आवेदन ऑनलाइन होते हैं। इसके लिए आपको MP ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होता है और फॉर्म भरकर शुल्क का भुगतान करना होता है।

सिलेबस: सुपर 100 परीक्षा का सिलेबस MP बोर्ड के 10वीं कक्षा के सिलेबस पर आधारित होता है।

सिलेबस

समूहविषयप्रश्न
गणित समूह1. गणित ( Maths )40 प्रश्न
2. भौतिकी ( Physics)30 प्रश्न
3. रसायन ( Chemistry)30 प्रश्न
जीवविज्ञान समूह1. जीवविज्ञान ( Biology)40 प्रश्न
2. भौतिकी ( Physics)30 प्रश्न
3. रसायन ( Chemistry)30 प्रश्न
वाणिज्य समूह1. Economics40 प्रश्न
2. Accountancy30 प्रश्न
3. Business Studies30 प्रश्न

 

ऑफिशियल वेबसाइट-

http://www.educationportal.mp.gov.in

ऑनलाइन अप्लाई- http://mpsos.mponline.gov.in

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button