MP News: मप्र में इतने एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे बना रही सरकार, हर जिले को होगा ये फायदा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है और कहा है कि राज्य के हर 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने हर 150 किलोमीटर पर एक हवाई पट्टी यानी कि रनवे निर्माण करने का ऐलान किया। राज्य में 6 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण भी होगा जिससे कि राज्य का रोड नेटवर्क मजबूत होगा।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य में विमान नीति लागू की जा रही है और इस नीति के अंतर्गत हर 200 किलोमीटर पर एक नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही हर 150 किलोमीटर पर एक रनवे बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम का निर्माण होगा जिसमें हेलीपैड भी शामिल होगा। यह सभी स्टेडियम मल्टीपरपज होंगे जिसमें हेलीपैड और दो कमरे भी होंगे।
सीएम मोहन यादव ने बताया कि एमपी के हर विधानसभा क्षेत्र में खेल स्टेडियम बनाएंगे जिसमें हैलीपैड भी होगा। यह सभी स्टेडियम मल्टीपरपज (बहुउद्देश्यीय) होंगे। जिसमें हैलीपैड और 2 कमरे होंगे। यह परियोजना राज्य की नई विमानन नीति के तहत होगी, जिसका उद्देश्य हवाई सेवाओं का विस्तार करना और आम आदमी को हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।
एमपी में अभी 8 एयरपोर्ट को लाइसेंस(MP News)
MP में अभी आठ एयरपोर्ट को लाइसेंस मिला हुआ है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सतना और दतिया में एयरपोर्ट सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, सागर और उज्जैन में भी एयरपोर्ट की सुविधा का विस्तार करने की योजना है। प्रदेश सरकार हवाई सेवाओं का विस्तार करने में जुटी है। वहीं अब सरकार ने हर 200 किलोमीटर में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की है।


