MP News: मप्र में शराब बंदी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, तारीख बताई

 

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने होली के अवसर पर एक बड़ी घोषणा की है। घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 अप्रैल 2025 से उज्जैन सहित बिहार के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी लागू होगी।

मुख्यमंत्री के इस फैसले से संत समाज और श्रद्धालुओं में बेहद खुशी देखने को मिल रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गौशालाओं को बढ़ावा देने और दूध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष बोनस योजना की घोषणा की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साधु संतों के साथ खेली होली (MP News)

देशभर में होली का त्योहार बीते दिन धूमधाम से मनाया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने अखाड़ा परिषद द्वारा आयोजित होली उत्सव में भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान साधु संतों ने पारंपरिक अंदाज में ढोल नगाड़ा बजाकर होली खेली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने साधु संतों के ऊपर पुष्प वर्षा की और सबको गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के दौरान आंकड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज और स्थानीय अध्यक्ष रामेश्वर दास महाराज ने मुख्यमंत्री से मांग की की उज्जैन को औपचारिक रूप से धार्मिक नगरी घोषित की जाए। इसके साथ ही साथ मांस मछली बंद करने की मांग की गई ताकि श्रद्धालु अच्छे से पूजा कर सके। मुख्यमंत्री ने शराबबंदी की घोषणा करती है जिससे श्रद्धालुओं और साधुओं में खुशी देखने को मिल रही है।

Also Read:MP News: मध्यप्रदेश में शहरों से गांवों तक मिलेगी नई रफ्तार, अगले 5 साल में बनेगी एक लाख किलोमीटर सड़के

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button