
Betul Today News: जिला जेल बैतूल में बंद एक कैदी की मौत हो जाने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के मुताबिक खेड़ी सांवलीगढ़ निवासी अशोक पिता वासुदेव उम्र 42 वर्ष धारा 125 के मामले में जेल में बंद था। कैदी की बुधवार दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि कैदी कुछ चक्कर आने की बात सामने आई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आयेगा।