MP News: मप्र में बैन होंगे ये वाहन, पेट्रोल – डीजल भी नहीं मिलेगा, देखें लिस्ट

MP News: मध्य प्रदेश में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। ग्वालियर भोपाल जबलपुर और सिंगरौली में हालत बहुत खराब हो गए हैं और यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार चला जाता है जो की बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में सरकार ने 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

महाराष्ट्र दिल्ली हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पुरानी गाड़ियां लाकर मध्य प्रदेश में बेची जा रही है और इन गाड़ियों का सही से जांच नहीं होता है जिसकी वजह से यह सभी गाड़ी धुँआ छोड़ती है और प्रदूषण बढ़ता जाता है। प्रदूषण में रहने की वजह से सांस की बीमारियां हो जाती है।

जानिए क्या है नया नियम (MP News)

मुख्यमंत्री ने परिवहन एवं पर्यावरण विभाग को निर्देश दिया है कि अगला 15 सालों में पेट्रोल गाडियां को पेट्रोल और 10 साल में पुरानी डीजल गाड़ियों को डीजल देने पर रोक लगाई जाए और यह दिल्ली मॉडल के तर्ज पर यहां लागू किया जाएगा जो की 1 अप्रैल से सक्रिय होगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधारने के लिए सकारात्मक कदम उठाया जाए और 10 साल पुरानी गाड़ियां अब बेचने पर रोक लगाया जाए और इस नियम को सख़्ती से लागू किया जाए।

(FAQs)

MP में सरकार ने किन गाड़ियों को बैन करने का निर्णय लिया है?
मप्र सरकार ने 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को बैन करने का निर्णय लिया है।

किन शहरों में बैन होंगे पुराने वाहन?

मप्र में पुराने वाहन बैन करने का निर्णय खासतौर पर भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, और सिंगरौली जैसे प्रदूषण-प्रभावित शहरों में लागू किया जाएगा।

– पुराने वाहन क्यों बैन कर रही सरकार?
पुराने वाहनों को बैन करने के पीछे सबसे बड़ा कारण हैं वायु प्रदूषण। प्रदूषण को नियंत्रित करने और लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। पुरानी गाड़ियां भारी मात्रा में प्रदूषण फैलाती हैं।

– क्या पुरानी गाड़ी अब सड़क पर चला पाएंगे?
इन वाहनों को सड़क पर चलाने की अनुमति मिलेगी, लेकिन इनको पंप से पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा।

– इस योजना से कौन कितना प्रभावित होगा?
उन लोगों को, जो रोज़मर्रा के उपयोग के लिए 15 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों का उपयोग करते हैं।

– यह निर्णय कब से लागू होगा?
सरकार जल्द ही इस निर्णय को लागू करने की तारीख की घोषणा करेगी। अभी इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।

Also Read:Indian railway news: भीड़ से बचने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कि नई व्यवस्था, कंफर्म टिकट पर ही मिलेगा प्रवेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button