Ladli Behna Yojana: महिला दिवस पर मोहन भैया ने महिलाओं को दी खुशखबरी, लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त हुई जारी

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी और लोकप्रिय योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपये की किस्त भेजी जाती है। आमतौर पर 10 तारीख को इस योजना की किस्त भेजी जाती है लेकिन इस बार सरकार ने महिला दिवस होने की वजह से 10 तारीख से पहले 8 मार्च को ही योजना की किस्त महिलाओं के खाते में भेज दी है ।
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा ( Ladli Behna Yojana )
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर 22वीं किस्त की जानकारी दी थी। पोस्ट शेयर करते हुए सीएम ने लिखा कि,’आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत ₹1250 की राशि अंतरित करूँगा। सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई – CM मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की महिलाओं को बधाई देते हुए लिखा कि, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नारी शक्ति ही सृजन और समृद्धि की आधारशिला है। मध्यप्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों के जीवन को खुशहाल बनाना मेरे जीवन का ध्येय है। आपके सशक्त, आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण भविष्य के लिए सतत प्रयास के लिए संकल्पित हूं।
Also Read:MP News: नगर पालिका एवं नगर परिषद के इन कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, जारी हुई लिस्ट



