महिला दिवस पर डबल तोहफा: थोड़ी देर में आएगी Ladli Behana Yojana की राशि, इस बार मिलेंगे इतने रुपए, मुख्यमंत्री इनको भी देंगे सौगात

Ladli Behana Yojana : आज महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव महिलाओं को 22वीं किस्त का तोहफा देने वाले हैं। मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के जरिए लाडली बहनों के खाते में 1552.73 करोड रुपए की राशि भेजने वाले हैं।इसके साथ ही वह मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वंय सहायता समूह को बैंक ऋण राशि वितरण, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त बेटियों को नियुक्ति पत्र भी देंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में भोपाल शहर में चलित जैविक हाट बाजार के तीन गाड़ियों को वह हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं।

महिलाओं को मिलेगा सम्मान (Ladli Behana Yojana)

मुख्यमंत्री उन सभी महिलाओं को सम्मानित करेंगे जिन्होंने राज्य में महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा सुरक्षा वीरता एवं साहसिक कार्यों को किया है।

उल्लेखनीय है कि महिला, बाल विकास विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार (2023), राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाजसेवा पुरस्कार (2023-24), रानी अवंति बाई वीरता पुरस्कार (2024) और विष्णु कुमार महिला एवं बाल कल्याण समाजसेवा सम्मान पुरस्कार (2024) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री इन अभियानों का करेंगे शुभारंभ

  • मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के डिजिटल ई-न्यूज लेटर ‘आजीविका अनुभूति’ का विमोचन किया जाएगा।
  • सीहोर जिले के समूह सदस्यों को आवागमन के लिए 200 ई-साइकिल का वितरण।
  • छह प्रमुख शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन एवं धार में जैविक हाट का शुभारंभ।
  • वित्तीय साक्षरता अभियान का शुभारंभ।
  • दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना
  • अंतर्गत विशेष रूप से युवतियों के लिए पांच प्रशिक्षण बैच।
  • आरसेटी के माध्यम से बालाघाट, डिंडोरी, अलीराजपुर जिलों में पारंपरिक कला एवं शिल्प के प्रोत्साहन के लिए कौशल प्रशिक्षण का शुभारंभ।
    डीडीयूजीकेवाइ अंतर्गत 1000 युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
  • ‘पढ़ेंगे हम, बढ़ेंगे हम’ साक्षरता अभियान का शुभारंभ।
  • भोपाल जिले के दो स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रुपये का बैंक ऋण राशि भी प्रतीक स्वरूप दी जाएगी।

Also Read:MP News: नगर पालिका एवं नगर परिषद के इन कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, जारी हुई लिस्ट 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button