Ladli Bahna Yojana: कल महिलाओं के खाते में आएगी राशि, देखें इस बार कितने मिलेंगे रुपए

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए हर महीने 1250 रुपए देती है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को हर तरह की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य इंसान पर निर्भर ना रहे।

Ladli Bahna Yojana: इस दिन जारी होगी 22वीं किस्त

वूमेंस डे 8 मार्च पर मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को मोहन सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कई बार घोषणा कर चुके हैं कि बहनों की राशि को बढ़ाकर जल्द ही 3 हजार रुपए कर दिया जाएगा। ऐसे अब अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्च महीने में मिलने वाली 22वीं किस्त में बहनों को राशि बढ़कार दी जा सकती है।

10 फरवरी को 21वीं किस्त डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा जारी कर दी गई और अब महिलाएं बेसब्री से 22वीं किस्त का इंतजार कर रही है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा था कि महिलाओं के राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि 22वीं किस्त बढ़कर आती है या 1250 रुपए ही जारी होती है।

Also Read:MP News: मप्र में अब यहां बन रही हैं नई रेलवे लाइन, 204 किमी में होगा जमीन का अधिग्रहण, इन जिलों को होगा फायदा

महिलाएं बेसब्री से नया आवेदन खोलने का इंतजार कर रही है लेकिन नया आवेदन कब तक खुलता है इसको लेकर अभी ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। जिन महिलाओं का लाडली बहन योजना का किस्त नहीं आता है वह नए आवेदन में अप्लाई कर सकती है।

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मिलेगी प्राइवेट स्कूलों की तरह सुविधा, मोहन सरकार ने लिया बड़ा फैसला

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मई 2023 में शिवराज सिंह चौहान सरकार ने की थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह मिलने थे, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। अब इस योजना से महिलाएं सालाना 15,000 रुपए प्राप्त करती हैं।

Also Read: Train Cancelled News: होली से पहले रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने इस रूट पर 50 से अधिक ट्रेनों को किया कैंसिल, देखें लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button