MP News : खुशखबरी! प्रदेश के 52 जिलों में सस्ती होगी जमीन, नए रेट होंगे लागू, ये हैं नई गाइडलाइन

 

MP News: मध्यप्रदेश में पिछले साल जमीन के रेट में संशोधन करके रेट बढ़ाए गए थे। लेकिन शासन ने इसे लागू करने नहीं दिया।लेकिन साल 2025- 26 के लिए गाइडलाइन बनाने का काम चल रहा है और इसमें नई लोकेशन चिन्हित की गई है। नई गाइडलाइन के साथ ही अक्टूबर नवंबर 2024 में गाइडलाइन में किए गए संशोधन लागू करने की तैयारी है।

नई गाइडलाइन होगी लागू ( MP News )

वाणिज्य कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर ने कहा की नई गाइडलाइन के साथ ही पिछले साल दूसरी बार बनाई गई गाइडलाइन को भी लागू किया जाएगा। फिलहाल पिछले गाइडलाइन को अभी तक लागू नहीं किया गया है।

2024 में साल में दूसरी बार केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड द्वारा 52 जिलों में कलेक्टर गाइडलाइन के रेट को मंजूरी दी गई थी। बोर्ड को कलेक्टर्स से 1.12 लाख लोकेशंस पर रेट बढ़ाने के प्रस्ताव मिले थे। इनमें से 3360 लोकेशन पर रेट बढ़ाए गए थे। बोर्ड ने 3% लोकेशन पर 0.94% वृद्धि की अनुमति दी थी।

Also Read: MP News: मध्य प्रदेश में नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले, देखें सूची

इंदौर जिले में सबसे ज्यादा 3 प्रतिशत रेट बढ़ाने को मंजूरी दी गई थी। यहां लगभग लगभग 9% लोकेशन के रेट बढा़ए गए हैं। इसी प्रकार ग्वालियर में 2%, जबलपुर में 2.4% रेट बढ़ाने का अनुमोदन किया गया था। वहीं जनप्रतिनिधियों की आपत्ति पर भोपाल का प्रस्ताव पुनर्विचार के लिए कलेक्टर को लौटा दिया था।

Also Read: MP News: प्रदेश में आ गई चमचमाती इलेक्ट्रिक बस, इन जिलों में इस दिन से होगी शुरू, ये सुविधाएं भी मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button