MP News: मप्र के दो जिलों के बीच इस नदी पर बनेगा केबल स्टे पुल, 2 राज्यों को जोड़ने का करेगा काम

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड और उत्तर प्रदेश के इटावा के बीच एक नया केबल स्टे ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इटावा की विधायक सरिता भदौरिया और भिंड के विधायक नरेंद्र कुशवाहा ने एक साथ इसके लिए पूजन किया। यह ब्रिज मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक के तरह ही बनाया जाएगा। इसके निर्माण कार्य में लगभग 296 करोड रुपए की लागत आने वाली है और यह ब्रिज व्यापार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इससे स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
आपको बता दे की भिंड और इटावा के बरहि उदी के बीच भी एक ब्रिज पहले से ही मौजूद है। इस फूल का निर्माण 1975 में किया गया था जो कि अब बेहद पुराना हो गया है। ब्रिज की हालत लगातार खराब हो रही है और दोनों जिलों को जोड़ने के लिए अब नए ब्रिज की आवश्यकता है। यही वजह है कि नहीं ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों का सफर आसान हो और सफर में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
जानिए कैसा होगा ये ब्रिज ( MP News )
- इस ब्रिज को दिल्ली की एएससी इंफ्राटेक लिमिटेड कंपनी बनाएगी
- ब्रिज का स्पैन स्टील केबल्स के सहारे होगा, जिससे पुल अधिक मजबूती मिलेगी
- ब्रिज की चौड़ाई 14 मीटर होगी और इसकी कुल
- लंबाई 594 मीटर से अधिक होगी
- यह ब्रिज 130 मीटर ऊंचा होगा
Also Read: MP News: सरकार ने जारी की मप्र में अवैध कॉलोनी की लिस्ट, नाम, नंबर से लेकर मिलेगी पूरी जानकारी


