Betul Road Accident: सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Two killed, two seriously injured in road accidents
Betul Road Accident: बैतूल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम गोंडीगोला के पास बुधवार की रात को लगभग 8 बजे बाईक सवार सड़क किनारे मैजीक में घूस गए। हादसे में अनिल (35) की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया गया। प्रथम दृष्टियां यह बात सामने आ रही है कि बाईक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाई गई जिसके कारण हादसा हुआ है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।दूसरा हादसा जिले के ग्राम असाड़ी के पास में हुआ। यहां दो बाईक आपस में टकराने से एक वृद्ध की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को दो बाईक की टक्कर हो जाने से भूरा पिता छन्नू (68) निवासी दाहरिया, रहटगांव जिला-हरदा की मौके पर ही मौत हो गई। फूलचंद नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। युवक की हालात गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



