Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर 2 युवकों की मौत, एक युवती गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Unknown vehicle hit bike, 2 youths died, one girl seriously injured
Betul Road Accident: बैतूल जिले के आमला -थाना क्षेत्र के पंखा मार्ग पर बोथिया जोड़ के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बोडखी चौकी के प्रधान आरक्षक संतोष मालवीय ने बताया कि पंखा जोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक कों जोरदार टक्कर मार दी है।
- यह भी पढ़ें:- MP News: एमपी में आउटसोर्स कर्मचारी का बढ़ेगा वेतन, हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अब इतनी होगी सैलरी
सड़क हादसे में मुलताई थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी आकाश उर्फ़ सतीश पिता किसन लाल परते 28 वर्ष, राजकुमार पिता शिवनु इवने 28 साल उमरी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चंदा पिता सूरतलाल धुर्वे उमरी निवासी घायल हो गई है। किसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार बैतूल से पट्टन खिडकिया उमरी जा रहे थे। तभी शनिवार लगभग शाम 7 बजे पंखा के बोथिया जोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक कों टक्कर मार दी। मृतकों का रविवार को आमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



