Betul Road Accident: सड़क हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Betul Road Accident: Three people died tragically in road accidents, police engaged in investigation

Oplus_131072

Betul Road Accident:  बैतूल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में तीन लोगों की अकाल मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में हाइवे के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की सड़क हादसे में मौत होने की संभावना है। दूसरा हादसा घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में सोमवार रात एक बाइक पुलिया के नीचे गिरने से दो युवकों की जान चली गई। 

जानकारी के अनुसार बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे पर ग्राम उड़दन के पास एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने के कारण युवक की मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  सोमवार रात शोरूम में काम करने वाले रिकवरी एजेंट सड़क किनारे पड़ा मिला। युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान नंदकिशोर विश्वकर्मा निवासी साकादेही के रूप में हुई है।  स्थानीय रेस्टोरेंट संचालक कल्लू ने बताया कि रात करीब दो बजे एक राजस्थान के कार चालक ने उन्हें सूचित किया कि हाईवे पर एक व्यक्ति घायल पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचने पर युवक के जेब से मिले आईडी कार्ड से उसकी पहचान नंदकिशोर विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते समय उसकी हल्की सांसें चल रही थीं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नंदकिशोर या तो डिवाइडर से टकराकर गिरे, या फिर किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। उनके नाक और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। वह एक प्राइवेट शोरूम में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत था।
अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिरी बाइक 
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के  खैरवानी गांव के पास बीती रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वही एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया  है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया। घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि  खैरवानी गांव के पास सोमवार रात बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में गिर गई। हादसे में बाइक सवार शोभापुर कॉलोनी निवासी दीपांशु पटाहे (24)  एवं सुमित बिसोने (27) साल की मौत हो गई। वहीं   शानिराम धुर्वे हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की बाइक सवार छिंदवाड़ा जिले से दवाई लेकर देर रात अपने घर शोभापुर कॉलोनी वापस आ रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button