Ladli Bahna Yojana: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगी 22वीं किस्त, जानें अपडेट

Ladli Bahna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए हर महीने 1250 रुपए देती है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को हर तरह की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य इंसान पर निर्भर ना रहे।मध्य प्रदेश के लिए पर्यटन पैकेज
10 फरवरी को 21वीं किस्त डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा जारी कर दी गई और अब महिलाएं बेसब्री से 22वीं किस्त का इंतजार कर रही है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा था कि महिलाओं के राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि 22वीं किस्त बढ़कर आती है या 1250 रुपए ही जारी होती है।
लाडली बहन योजना 22वीं किस्त ( Ladli Bahna Yojana )
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फरवरी में 21वीं किस्त जारी की थी। 22वीं किस्त 10 मार्च से पहले जारी हो सकती है लेकिन इसको लेकर अभी किसी भी तरह का सरकार के द्वारा ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। 5 से 10 तारीख के बीच यह राशि जारी हो सकती है लेकिन अगर कोई त्यौहार होता है तो राशि पहले ही जारी कर दी जाती है।
महिलाएं बेसब्री से नया आवेदन खुलने का इंतजार कर रही है लेकिन नया आवेदन कब तक खुलता है इसको लेकर अभी ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। जिन महिलाओं का लाडली बहन योजना का किस्त नहीं आता है वह नए आवेदन में अप्लाई कर सकती है।
जानिए कैसे कर सकते हैं राशि चेक
अगर आप लाडली बहना योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो आपको:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अब होमपेज पर आपको “आवेदन और भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अगले पेज पर “पंजीकरण संख्या/समग्र आईडी” दर्ज करनी होगी।
अब आपको कैप्चा कोड भरना होगा और ओटीपी को वेरीफाई करना होगा।
अब आपके सामने इस योजना का भुगतान खुल जाएगा।
इसमें आप चेक कर सकते हैं कि आपको 22वीं किस्त का पैसा मिला है या नहीं।
Also Read:Betul Fraud News: वल्लभ भवन भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार



