Betul Today News: आठनेर में एक युवक के घर से गौ मांस बरामद, हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश
Betul Today News: Cow meat recovered from a youth's house in Athner, anger among Hindu Sena workers
Betul Today News: बैतूल जिले के आठनेर में एक विशेष समुदाय के युवक के घर से गौ मांस मिलने के बाद आठनेर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिन्दु सेना के कार्यकर्ता आठनेर थाने पहुंच गए। उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
राष्ट्रीय हिन्दु सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि सूचना मिली थी कि आठनेर में गौ मांस को बेचा जा रहा है। इसकी सूचना आठनेर पुलिस को दी गई। हिन्दु सेना के कार्यकर्ता और पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार घर में दबिश दी। इस दौरान नाजिया खान नाम के एक युवक के घर से लगभग 10 किलो गौ मांस बरामद किया है। गौ मांस मिलने से हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। कई कार्यकर्ता आठनेर थाने में पहुंच गए। गौ मांस बेचने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गौ-माता का वध कर मांस बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
एक आरोपी को लिया पुलिस गिरफ्त में
गौ मांस मिलने के बाद आठनेर का माहौल्ल ना बिगड़ जाये, इसीलिए तत्काल कार्यवाही कर एक युवक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि युवक के घर से मिले गौ मांस की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद में स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद किया गया मांस गाय का ही है या किसी अन्य जानवर का। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। एसपी ने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।
इनका कहना
आठनेर में एक युवक के घर से मांस बरामद किया है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
निश्चल झारिया
एसपी, बैतूल