Betul News Today: बैतूल कलेक्टर कार्यालय में युवक ने किया जहर खाने का प्रयास, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप

Betul News Today: A young man tried to consume poison in Betul Collector's office, causing a stir in the administrative department

Betul News Today: बैतूल कलेक्ट कार्यालय में सोमवार को एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाने और आत्महत्या करने का प्रयास किया है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मियों ने युवक की जान बचाई है। जानकारी के ग्राम सूरगाँव निवासी रमेश घोरसे ने सोमवार शाम लगभग 4 बजे कलेक्टर कार्यालय आकर जहरीला पदार्थ खाने और आत्महत्या करने की कोशिश की है। 

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों ने युवक को जहर का सेवन करने से रोका, युवक के पास मौजूद जहरीले पदार्थ की बोतल को छुड़ाया गया। जानकारी मुताबिक युवक कई वर्षों से रास्ते को लेकर परेशान है। तहसील कार्यालय में शिकायतों के बावजूद भी रास्ते का समाधान नहीं हो पाया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button