Betul Crime News Today: शाहपुर में अज्ञात लोगों ने किये फायर, एक युवक घायल
Betul Crime News Today: Unknown people opened fire in Shahpur, one youth injured
Betul Crime News Today: बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। घटना में एक युवक घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शाहपुर के पतवापूरा में शनिवार शाम को अज्ञात लोगों ने फायर किये। फायरिंग में राजेश विश्वकर्मा नाम का युवक घायल हो गया है। युवक के पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। घायल को अस्पताल भर्ती किया है। प्राथमिक जानकारी यह सामने आ रही है की रेत को लेकर विवाद में गोली चालन की घटना हुई है। आरोपियों ने कुल चार राउंड फायरिंग करने की जानकारी सामने आई है। शाहपुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है। पूरे मामले की जांच कर रही है।



