Betul Crime News Today: कृषि उपज मंडी में किसान का रुपयों से भरा बैग चोरी , अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज
Betul Crime News Today: Farmer's bag full of money stolen in Krishi Upaj Mandi, case registered against unknown thieves

Betul Crime News Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में एक किसान का रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम नाहिया निवासी किसान पुरुषोत्तम वराठे ने 3 से 4 दिन पहले मंडी में गेहू की उपज बेची थी। किसान सोमवार को उपज की राशि लेने मंडी आये थे। मंडी परिसर से अज्ञात लोगों ने रुपयों भरा बैग चोरी कर लिया है। किसान पुरुषोत्तम वराठे ने बताया कि उन्हें उपज की 3 लाख 80 हजार रुपये मिले थे। पैसे एक बैग में रखे थे। बैग को बाइक के हेंडल पर टांग दिया था और किसान चंद कदम दूर जानकर एक हमाल से बात करने लग गए। चंद मिनटों में अज्ञात चोरों ने किसान का रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी की घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। किसान ने रुपयों से भरा बैग चोरी होने की शिकायत बैतूल बाजार थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध जाँच शुरू कर दी है।
- यह भी पढ़े:- Wheat cultivation: गेहूं की फसल में डाल दीजिए यह एक चीज, पाला का नहीं होगा असर, खरपतवार भी हो जाएंगे नष्ट
- यह भी पढ़े:- Train Cancelled : 18 जनवरी तक रेलवे ने इन 9 ट्रेनों को किया रद्द, देखें लिस्ट वरना बढ़ेगी परेशानी



