MP Today News : मध्य प्रदेश की इन शहरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में सरकार

MP Today News: Government is preparing to ban liquor sale in these cities of Madhya Pradesh

File photoMP Alcohol Restrictions:  मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के कुछ शहरों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। जल्दी ही सरकार इस पर निर्णय लेने वाली है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक शहरों की सीमाओं के अंदर शराब की दुकानों को बंद करने पर विचार कर रही है। प्रदेश सरकार से संतों ने शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सरकार शराब बिक्री की नीतियों में संशोधन करने के लिए तैयार है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार प्रदेश में वर्तमान बजट खत्म होने वाला है। सरकार शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला ले सकती है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख धार्मिक शहर
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के धार्मिक शहर उज्जैन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, खजुराहो, मैहर, चित्रकूट सांची,  कान्हा, धार, पचमढ़ी सलकनपुर, सहित अन्य कई धार्मिक शहरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button