Betul News: कृषि मंडी बैतूल में अव्यवस्थाओं के कारण सचिव शीला खातरकर को हटाया, मुलताई में किया पदस्थ

Betul News: Secretary Sheela Khatarkar removed due to mismanagement in Krishi Mandi Betul, posted in Multai

Betul News: कृषि उपज मंडी में आए दिनों अव्यवस्थाओं के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा था। मंडी की व्यवस्था नहीं सुधरने के कारण मंडी सचिन शीला खातरकर को कृषि उपज मंडी बैतूल के सचिव पद से हटा दिया है। श्रीमती खातरकर को मुलताई कृषि उपज मंडी मुलताई में पदस्थ किया है। मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 13 जनवरी को जारी किए गए आदेश में बताया कि कृषि उपज मंडी बैतूल की सचिव शीला खरकर को अन्य आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से तत्काल व्यवस्था के अंतर्गत कृषि उपज मंडी समिति मुलताई में पदस्थ किया जाता है। श्रीमती खातरकर को कृषि उपज मंडी बैतूल के सचिव पद से मुक्त किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव सील किए गए हैं। 
मंडी में अव्यवस्था के कारण हटाया
कृषि उपज मंडी बैतूल में आए दोनों अव्यवस्था के कारण किसान परेशान होते रहते हैं। कलेक्टर, एसडीएम सहित अधिकारियों ने कई बार मंडी सचिव को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद व्यवस्था जस की तस बनी रही। सूत्रों के माने तो मंडी की अवस्था के कारण मंडी सचिवों को हटाया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button