Betul Road Accident: यात्री बस बिजली के पोल से टकराई, 4 घायल, इधर ट्रेक्टर पलटने से युवक की मौत
Betul Road Accident: Passenger bus collided with electric pole, 4 injured, here a young man died due to tractor overturning
Betul Road Accident: बैतूल जिले के आमला पंखा मार्ग पर सुबह 11.30बजे करीब आमला से आठनेर ओर जा रही ताप्ती बस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई हैं.इस दौरान 4 लोगो को मामूली चोट आई हैं। बस में सवार 15 से 20 लोग सवार थे। बड़ा हादसा टल गया हैं। बिजली का पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित हुई हैं।इस मामले में बोडखी चौकी प्रभारी नितिन पटेल ने बताया की थाना स्टॉफ को घटना स्थल पर भिजवाया गया हैं।घटना की जानकारी ली जा रही हैं।
बिसनूर में ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

दूसरी घटना मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनूर की है। गेंहूबारसा निवासी प्रभुदयाल ट्रेक्टर से बाजार में माल ढोने का काम करता था। शुक्रवार भी वह ट्रेक्टर लेकर घर से बिसनूर बाजार गया हुआ था। वापस लौटते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलट गया और प्रभुदयाल ट्रेक्टर के नीचे दब गया। जैसे-तैसे ग्रामीण उसे बाहर निकालकर अस्पताल ला रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



