Indian Railway News: बैतूल से कश्मीर का सफल होगा आसान, चलेगी सीधी ट्रेन, जानिए पूरी खबर 

Indian Railway News
Indian Railway News

Indian Railway News: हमारे देश में अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना आसान होता है और लम्बी दूरी की सफर को भी कम समय में तय किया जाता है। अब बैतूल के लोगों को भी रेलवे जल्द बड़ा सौगात देने वाला है और यहां से कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी।

बैतूल से श्रीनगर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन  ( Indian Railway News )

बैतूल जिले वासियों को नए वर्ष में एक नई सौगात मिल सकती है। बैतूल से अब सीधे श्रीनगर के लिए मिलने वाली है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नव वर्ष 2025 में बैतूल वासियों को श्रीनगर तक सीधी ट्रेन सुविधा मिलने की संभावना मिलने की संभावना है। रेलवे बोर्ड ने कई गाड़ियों के कटरा के आगे बड़गाम-बारामूला तक विस्तार की योजना तैयार कर ली है। जिसमें गाड़ी का क्रमांक 16031 / 16032 अंडमान एक्स्प्रेस भी शामिल है। रेलवे द्वारा ट्रैक बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Also Read:MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जाने पाँच दिन का पूर्वानुमान

26 जनवरी से हो सकता है ट्रेन का संचालन शुरू 

रेलवे सूत्रों के मुताबिक 26 जनवरी 2025 को इसकी सौगात मिल सकती है। ट्रेक निर्माण को लेकर मुख्य संरक्षा आयुक्त निरीक्षण किया है। बताया गया कि सेफ्टी प्रमाण पत्र मिलने के बाद यह मार्ग ट्रेनों के लिए सुचारू रूप से खोला जाएगा। वर्तमान में अंडमान एक्सप्रेस कटरा वैष्णो देवी धाम तक पहुंचती है। नया रेलवे ट्रैक पूरा हो जाने के बाद यह ट्रेन श्रीनगर तक जाएगी।

Also Read:MP Weather: मध्य प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम सहित 19 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बैतूल में बूंदाबांदी 3 डिग्री गिरा तापमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button