Ladli behna Yojana: नए साल में डबल हो जाएगी लाडली बहना योजना की राशि, मोहन सरकार ने बनाया नया प्लान

Ladli behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना में बहनायें राशि बढ़ाने की राह देख रही है। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार के एक बड़े मंत्री ने लाडली बहनाओँ की राशि दोगुनी करने के बात कही है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान लाडली बहन योजना के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि लडली योजना बंद नहीं की जाएगी।
एमपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है Ladli behna Yojana
लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए बहनों को दिया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी और के ऊपर निर्भर ना रहे।
डबल हो जाएगी योजना की राशि

सरकार इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को डबल करने वाली है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस योजना बंद करने की भ्रामक जानकारी फैला रही है। मध्य प्रदेश की सरकार इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को और बढ़कर दोगुनी करने की योजना बना रही है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस योजना की सीख लेते हुए इस योजना को मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में शुरू किया है। इस योजना को बंद नहीं करेंगे। सरकार ने चुनाव के समय जो वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा।
Also Read:MP News: 25 दिसंबर को पीएम एमपी के किसानों को देंगे बड़ी सौगात, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी
शिवराज सरकार ने शुरू की थी योजना
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी। कई राज्यों में इस योजना के तर्ज परियोजनाएं चलाई जा रही है जो की इलेक्शन में गेम चेंजर साबित हो रही है।



