Ladli Behna Yojana: हो गया कंफर्म, इस दिन लाडली बहनों के खाते में आएगी 19वीं किस्त, जानिए इस बार कितना मिलेगा पैसा

Ladli Behna Yojana: लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक चर्चित योजना है और इसके अंतर्गत हर महीने खाते में मुख्यमंत्री के द्वारा 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लाडली बहनों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य पर निर्भर ना रहे। 9 नवंबर को लाडली बहनों के खाते में 18वीं किस्त भेजी गई थी और अक्टूबर में 5 तारीख को ही किस्त भेज दी गई थी। अब बहनों को 19वीं किस्त का इंतजार है और इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 19th installment Update)
लाड़ली बहना योजना की 19वीं किस्त 11 दिसंबर को ट्रांसफर की जाएगी। जिसमें बहनों के खाते में हर महीने की तरह 1250 रूपए आएंगे। मध्यप्रदेश में 11 से 26 दिसम्बर 2024 तक मुख्यमंत्री जन-कल्याण पर्व मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत भोपाल से लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण से की जाएगी।
आपको बता दे इस योजना का मुख्य उद्देश्य लाडली बहनों के जीवन में खुशियां भरना है। सरकार कई बार इस योजना के अंतर्गत राशि बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है और उम्मीद है कि नए साल में इस योजना के अंतर्गत राशि में बढ़ोतरी कर दी जाए। अब देखना होगा कि नए साल में राशि में कितना बढ़ोतरी किया जाता है।



