Gold Mining in MP: MP में यहां जमीन से सोना निकालेगी सरकार, हजारों लोगों को देगी नौकरी

Gold Mining in MP: मध्य प्रदेश में बड़ी मात्रा में सोने की अयस्क मौजूद है। हालांकि अभी खनन शुरू नहीं हुआ है। आपको बता दे भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ( Gold Mining ) ने लगभग 4 साल पहले सिंगरौली जिले में खदानों का सर्वे करके जमीन में 7.39 मिलियन टन सोने की अयस्क की मौजूदगी की जानकारी दी है। यहां नीलामी की प्रक्रिया एक बार खोली गई थी लेकिन किसी कंपनी ने रुचि नहीं दिखाई। यही वजह है कि अभी तक उत्खनन शुरू नहीं हुआ है।
अब दूसरी बार इसे खोलने के साथ ही सिंगरौली में सोनपुरवा गोल्ड ब्लॉक के पूर्वी एक्सटेंशन के लिए भी कंपनियों के प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। सतना के कौहारी डायमंड ब्लॉक की भी नीलामी होने वाली है। आपको बता दे की नीलामी की प्रक्रिया जैसे ही पूरी होती है वैसे ही उत्खनन का काम शुरू हो जाएगा।

खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के अनुसार खनिजों के 18 नए ब्लॉक ई-ऑक्शन के लिए खोलकर टेंडर आमंत्रित किए हैं। इनमें सबसे ज्यादा लाइमस्टोन, मैंगनीज के हैं। सिंगरौली में दो गोल्ड ब्लॉक, सतना में एक डायमंड ब्लॉक और दो आयरन ब्लॉक हैं। पांच ब्लॉक में माइनिंग लीज, 13 में कंपोजिट लीज दी जाएगी।
खुलेंगे रोजगार के अवसर ( Gold Mining in MP )
हीरा के उत्खनन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बनेंगे। कुछ कंपनियों का कहना है कि यहां पर सोने का खनन महंगा है इसलिए यहां पर नीलामी की प्रक्रिया में बंधा आ रही है।
Also Read:MP Job News: मध्य प्रदेश में इन पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख है नजदीक, देखिए डीटेल्स



