Betul District Hospital: 84.98 लाख की लागत से बने सर्वसुविधायुक्त रिटारिंग रूम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, बैतूल विधायक ने किया निरीक्षण
Betul District Hospital: Construction work of fully equipped retiring room built at a cost of 84.98 lakh is in the final stage, Betul MLA inspected it
Betul District Hospital: जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों (अटेंडरो) को जल्द ही अस्पताल परिसर में ही सर्व सुविधा युक्त रिटायरिंग रूम की सौगात मिलेगी। क्षेत्रीय सांसद, केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के विशेष प्रयास से राज्य सभा सांसद धर्मेन्द्र प्रधान नें अपनी निधी से रिटायरिंग रूम निर्माण के लिए 84 लाख 98 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की थी। रिटायरिंग रूम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। बैतूल विधायक श्री खण्डेलवाल नें निर्माणधीन रिटायरिंग रूम का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर गार्डनिंग एंव सौंदर्यीकरण करनें के निर्देश दिये। रिटायरिंग रूम बनने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों (अटेंडरो) को रात्रि विश्राम के लिए भटकना नहीं पडे़गा। उन्होनें जिला अस्पताल परिसर में ही सर्वसुविधायुक्त रिटायरिंग रूम में आवासीय और भोजन की सुविधा मिलेगी।पुरूष-महिला के लिए अलग-अलग होगी आवासीय व्यवस्था
क्षेत्रीय सांसद-केन्द्रीय राज्यमंत्री डी.डी.उइके और बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल के विशेष प्रयासों से राज्यसभा सांसद धमेन्द्र प्रधान की निधी से 84 लाख 98 हजार रुपए की लागत से जिला आस्पताल परिसर में बन रहे रिटायरिंग रूम में भर्ती मरीजों के पुरूष-महिला अटेंडरों के लिए अलग-अलग आवसीय व्यवस्था होगी। रिटायरिंग रूम में पार्टीशन कर पुरुषों-महिलाओं के लिए अलग-अलग रूकने की व्यवस्था की जाएगी। रिटायरिंग रूम में बाकायदा बेड रहेगें साथ ही पंखे,शौचालय सहित अन्य व्यवस्था भी रहेगी।
बेस किचन विथ केंटीन भी रहेगी
जिला अस्पताल में बन रहे रिटायरिेंग रूम मे रूकने वाले मरीजों केे परिजनों (अटेंडरों) के भोजन नाश्ते के लिए वहा बेस किचन विथ केंटीन भी रहेगी। रिटायरिंग रूम की सुरक्षा एवं साफ सफाई के लिए सिक्योरटी गार्ड एवं सफाईकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी।
मरीजों के परिजनों को भटकना नही पडे़गा
उल्लेखनीय है कि आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले के सुदूर ग्रामों एवं पर्वतीय अंचलों से बीमार पीड़ित ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल आते है। जिला अस्पताल में भर्ती होनें वाले मरीजों के अटेडर परिजनों के सामनें विशेषकर रात्रि में आवासीय व्यवस्था बड़ी चुनौती रहती है। आवासीय व्यवस्था नहीं होनें के कारण सर्दी,बारिश, गर्मी के मौसम में मरीजों के अटेडंर परिजनों को रात्रि विश्राम के लिए भटकना पड़ता है। अनेक बार अटेंडर परिजनों को अस्पताल परिसर में रतजगा करना पड़ता है। जिला अस्पताल परिसर में सर्वसुविधायुक्त रिटायरिंग रूम बननें के बाद मरीजों के अटेंडर परिजनों को अस्पताल परिसर में आवासीय व्यवस्था मिल जाएगी। जिससे उन्हें रात्रि विश्राम के लिए न तो भटकना पड़ेगा और न ही रतजगा करना पड़ेगा।
विधायक नें दिये सौंदर्यीकरण – गार्डनिंग के निर्देश
राज्यसभा सांसद धमेन्द्र प्रधान की निधी से स्वीकृत जिला अस्पताल में निर्माणाधीन रिटायरिंग रूम का बैतूल विधायक नें निरीक्षण कर निर्मााण एजेंसी को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करनें के निर्देश दिए। रिटायरिंग रूम में रहनें वालें के लिए खुशनुमा माहौल उपलब्ध करानें के लिए बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें निर्माण एजेंसी को रिटायरिंग रूम के सामने सौंदर्यीकरण-गार्डनिंग करनें के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे,निर्माण एजेंसी,निर्माण कार्य से जुडे इंजीनियर एवं स्वास्थ विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।



