Betul Road Accident: तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बैतूल-आठनेर मार्ग पर हुआ हादसा, दो अन्य युवक गंभीर घायल

Betul Road Accident:  बैतूल में शनिवार की रात को बैतूल-आठनेर मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात लगभग 11 बजे ग्राम भोगीतेड़ा के पास दो बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 4 युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

डॉक्टर ने घायल युवक भोगीतेड़ा निवासी देवकुमार पिता दीनदयाल गंगारे (40) और हाथीडिंगर निवासी राजकुमार पिता मूलचंद गोचरे (17) को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थीं। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। मृतकों का रविवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button