MP News: एमपी के कर्मचारियों को बड़ी सौगात, नए साल पर से ज्यादा मिलेगा वेतन

MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार के द्वारा एक बड़ा तोहफा दिया जाएगा। राज्य सरकार नए साल में कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी हो सकती है और इससे राज्य के 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को फायदा होगा।
नए साल में राज्य के कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा ( MP News )
राज्य सरकार के द्वारा जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते को 46% से बढ़कर 50% कर दिया गया लेकिन केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 में 53 परसेंट की दर से महंगाई भत्ता दिया गया।केंद्र सरकार जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते में फिर से बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है और नए साल में कर्मचारियों को तोहफा मिल सकता है।
केंद्र और राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में क्या होता है अंतर

मध्य प्रदेश में अब तक केंद्र सरकार के साथ ही महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता था लेकिन इस बार इसमें देरी हो रही है। अभिकेंद्र और राज्य सरकार के तरफ से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में 3% का अंतर है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2024 से बढ़कर 53 फ़ीसदी कर दिया गया लेकिन राज्य कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है। मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन यानी कि नवंबर से किया गया था ऐसे में जनवरी से सितंबर तक महंगाई भत्ते की राशि में अंतर का भुगतान बराबर किस्तों में होगा। उम्मीद है कि इसकी पहली किस्त दिसंबर से मिलने शुरू हो।
Also Read:MP News: एमपी में 2 दिन बाद से शुरू होगी MSP पर धान की खरीदारी, यहां बने हैं उपार्जन केंद्र



