Betul Big Accident: बड़ा हादसा: दो युवकों पर पलटा पाइप से भरा ट्रक, मौके पर मौत

Betul Big Accident: बैतूल जिले में देर रात साईंखंडारा रोड के पास नेशनल हाईवे पर लोहे के पाइप (एंगल) से भरा ट्रक पलट जाने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। यह लोग अपनी जिप्सी खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़े थे, तभी अनियंत्रित ट्रक आकर उनके ऊपर पलट गया।
ट्रक के नीचे दबने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर ट्रक से गिरे एंगलों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। दोनों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Betul Today News: बैतूल में पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की टीम ने की कार्रवाई



Betul Big Accident: सड़क किनारे परिजनों का कर रहे थे इंतजार
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया ने बताया कि नेशनल हाईवे पर साईंखंडारा के पास रेस्ट पॉइंट के किनारे जिप्सी खराब होने पर चंदन पिता तुलसीराम उम्र करीबन 60 वर्ष निवासी देशबंधु वार्ड टिकारी और सुनील बागडे निवासी कालापाठा खड़े थे। दोनों छिंदवाड़ा से वापस आ रहे थे। इस दौरान जिप्सी खराब हो गई। उन्होंने परिजनों को कॉल कर बुलाया था और उनका इंतजार कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: Betul Today News: भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इधर वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी
तभी वहां लोहे के एंगल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर इनके ऊपर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक में भरे एंगल भी बिखर गए। दोनों को जेसीबी की मदद से पुलिस ने बाहर निकलवाया और सरकारी अस्पताल भेजा, जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



