Betul Road Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत, पत्नी और बेटा घायल
Betul Road Accident: Car hits bike, young man dies, wife and son injured
Betul Road Accident: बैतूल में तेज रफ्तार से दौड़ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं हादसे में पत्नी और बेटा घायल हो गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सांईखेड़ा निवासी प्रभुदयाल साहू 37 वर्ष साडू भाई के घर ससुंद्रा जा रहा था।
रविवार शाम को संसुद्रा जोड़ के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रभुदयाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया था। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। हादसे में पत्नी उमाबाई और बेटा प्रीत घायल हो गया है। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। मृतक के भाई रामदास ने बताया कि हादसे की उन्हें लगभग चार से पांच बजे के बीच सूचना मिली थी। अज्ञात कार द्वारा बाइक को टक्कर मार दी गई।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और भाई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक का सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



