Ladli Bahna Yojana: इन लाडली बहनो के खाते में नहीं आएगी 20वीं किस्त, फटाफट करा लें ये काम, वरना बढ़ेगी परेशानी

Ladli Bahna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है ताकि महिलाएं अपने खर्च के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा 1.29 करोड़ बहनों के खाते में लाडली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की गई।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ ( Ladli Bahna Yojana )
लाडली बहन योजना के लिए महिलाओं को ई केवाईसी करने के लिए कहा गया था लेकिन अभी तक कई महिलाएं हैं जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करवाया है ऐसी महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। दिसंबर 2024 में 10 तारीख तक 20वीं किस्त जारी की जानी है लेकिन अगर आपने यह काम नहीं किया है तो आपके अकाउंट में 20वीं किस्त की राशि नहीं आएगी।
योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई गई हैं, जिनका पालन नहीं करने पर महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आते हैं। इन शर्तों का पालन करने वाली महिलाओं को ही लाडली बहना योजना की राशि मिलेगा।
वार्षिक आय सीमा
जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
आयकरदाता परिवार
जिन महिलाओं का परिवार आयकर दाता है, उन महिलाओं को लाडली बहना योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read:MP Tourism News: एमपी में इन जिलों में 50 स्थान पर विकसित किए जाएंगे पर्यटन स्थल, सरकार करोड़ों रुपए करेगी खर्च
सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी
लाडली बहना योजना के नियम के अनुसार जिन महिलाओं के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
Also Read:MP News: MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मोहन सरकार ने बनाया नया प्लान, 5 लाख रूपए तक की सौगात देगी सरकार
जानें नए आवेदन कब खुलेंगे?
राज्य में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलता है, ऐसी महिलाएं नए आवेदन कर सकती हैं। हालांकि अभी नए आवेदक के लिए विंडो नहीं खुली है। माना जा रहा हैं कि जल्द ही सरकार की तरफ से विंडो खोली जाएगी। इसके बाद आप आवेदन कर सकती हैं।



