Ladli Behna Yojana 20th Instalment: इस दिन आएगी लाडली बहन योजना की 20वीं किस्त, जानें इस बार कितने रुपए होंगे ट्रांसफर

Ladli Behna Yojana 20th Instalment: लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए हर महीने 1250 रुपए देती है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को हर तरह की सहायता राशि दी जा रही है ताकि महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरत के लिए किसी अन्य इंसान पर निर्भर ना रहे।
9 नवंबर को आई थी 19वीं किस्त ( Ladli Behna Yojana 20th Instalment )
9 नवंबर को 19वीं किस्त डॉक्टर मोहन यादव के द्वारा जारी कर दी गई और अब महिलाएं बेसब्री से 20वीं किस्त का इंतजार कर रही है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए डॉक्टर मोहन यादव ने कहा था कि महिलाओं के राशि में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि अब देखना होगा कि 20वीं किस्त बढ़कर आती है या 1250 रुपए ही जारी होती है।
Also Read:MP News: जाम की समस्या होगी खत्म, भोपाल में डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू
जाने कब जारी होगा 20वीं किस्त
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवंबर में 19वीं किस्त जारी की थी। 20वीं किस्त 10 दिसंबर से पहले जारी हो सकती है लेकिन इसको लेकर अभी किसी भी तरह का सरकार के द्वारा ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। 5 से 10 तारीख के बीच यह राशि जारी हो सकती है लेकिन अगर कोई त्यौहार होता है तो राशि पहले ही जारी कर दी जाती है। दिसंबर के महीने में ही लाडली बहन योजना के लिए नया पंजीकरण शुरू हो जाएगा।
Also Read:MP Today News: 4 वर्ष बाद भी राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के आदेश पर अमल नही, आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा बैतूल जिला प्रशासन
महिलाएं बेसब्री से नया आवेदन खोलने का इंतजार कर रही है लेकिन नया आवेदन कब तक खुलता है इसको लेकर अभी ऑफिशियल बयान नहीं जारी किया गया है। जिन महिलाओं का लाडली बहन योजना का किस्त नहीं आता है वह नए आवेदन में अप्लाई कर सकती है।
Also Read:Betul Today News: स्वर्णकार समाज के दिवाली मिलन में महिलाओं-बच्चों की स्पर्धाओं के विजेताओं को भी किया पुरुस्कृत



