MP Today News: लाडली बहना एक्सप्रेस की शुरुआत, किराया में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
MP Today News: Ladli Bahana Express launched, 50 percent discount on fare

MP Today News: मध्य प्रदेश की सरकार ने लडली बहना योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत 1250 रुपए प्रतिमाह लाडली बहनाओं को दिए जा रहे हैं। अब इसी की तर्ज पर लाडली बहना एक्सप्रेस की शुरुआत हुई है। इसमें 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। लाडली एक्सप्रेस के शुरू होने से कई लोगों को फायदा मिलेगा।
बैतूल से भैंसदेही के बीच चलेगी

लाडली बहना योजना की तर्ज पर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में लाडली बहना एक्सप्रेस की शुरुआत हुई है। इसकी शुरुआत यादव बस सर्विस के संचालक अमित यादव द्वारा की गई है। दरअसल लाडली बहना एक्सप्रेस में बस का संचालन किया जा रहा है। लाडली बहना एक्सप्रेस बैतूल से भैंसदेही तक संचालित होगी। प्रतिदिन इसके दो फेयर लगेंगे।
सफर में इन लोगों को मिलेगी छूट
जानकारी के मुताबिक लाडली बहना एक्सप्रेस में सफर करने वाले स्कूली और कॉलेज के छात्रों के अलावा महिलाओं को किराया में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। लाडली बहना एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने लाडली बहना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
Betul Crime News Today: डकैती का प्रयास करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सहित सामान जप्त



