MP News: मध्य प्रदेश में 40 हजार करोड़ से बनेंगे 4 और 6 लेन हाइवे

MP News: मध्य प्रदेश में यातायात की व्यवस्था सुगम करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सड़कों का नेटवर्क बढ़ाने के लिए सरकार के द्वारा एक साथ कई परियोजनाएं चलाई जा रही है। 2023 के जनवरी में ही 24 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को सौगात मिली है। राज्य में कई चौड़े हाईवे का निर्माण किया जाएगा और इसके साथ ही कई सिक्स लेन और फोर लेन सड़कों का निर्माण भी किया जाएगा।
राज्य में तेजी से बिछ रहा है सड़कों का जाल ( MP News )
अभी कुछ दिनों पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सड़कों के व्यापक विस्तार के कार्य में तेजी लाने का आदेश जारी किया है। एमपी में इन सड़कों के निर्माण होने से राज्य में यात्रा सुगम होगा। हजारों करोड़ की इन योजनाओं के अंतर्गत कई नए हाईवे और कई सिक्स लेन और 4 लेन सड़कों का निर्माण हो रहा है।
एमपी में उन 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए कवायद तेज हो चुकी है जिनका शिलान्यास भोपाल में किया गया था। 8,038 करोड़ रुपए की लागत से 498 किमी लंबी सड़कें बनाई जानी हैं। इसके साथ ही जबलपुर में जिन 9 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया था, उनका काम भी शुरु हो चुका है। इन प्रोजेक्ट में 2,367 करोड़ रुपए में 226 किमी लंबी सड़कें बनाई जाएंगी।
Also Read:MP News: एमपी में स्वंय की भूमि पर मकान बनाने के लिए मिलेंगे पैसे, मोहन सरकार ने केंद्र की योजना को दी स्वीकृति
वृहद सड़क प्रोजेक्ट में एनएच-46 का 6 लेन में विस्तार और एनएच 146 बी का 4 लेन विस्तार का काम शामिल है। इसके साथ ही राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में कनेक्टिविटी के लिए कई 2-लेन सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है।



